चंडीगढ़। हरियाणा के अंबाला जिले के बलाना गांव में एक परिवार के 6 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के 5 सदस्यों को जहरीला पदार्थ दिया गया। इसके बाद परिवार के ही एक सदस्‍य ने फंदे पर लटक कर आत्‍महत्‍या कर ली। मृतकों में 65 वर्षीय संगत सिंह उसकी पत्नी महिंद्र कौर उम्र 62 साल, संगत सिंह का बेटा सुखविंदर सिंह उम्र 32 साल सुखविंदर की पत्नी प्रमिला उम्र 28 साल और उसकी दो लड़कियां करीब 6 और 8 साल की हैं।

सुसाइड नोट मिला

सुखविंदर यमुनानगर में इफ्को टोकियों कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत था। फंदे पर लटकने से पहले सुखविंदर ने एक सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने अपनी कंपनी के मालिक को मौत का जिम्मेदार ठहराया। सुखविंदर सिंह यमुनानगर जिले में एक दो पहिया वाहन की कंपनी में काम करता था। एक ही परिवार के 6 लाेगों की माैत होने की जानकारी पर अंबाला शहर की सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

See also  RBI का तोहफा…! अब ऑफलाइन भी कर सकेंगे UPI पेमेंट

ये भी पढ़ें : धर्म गुरु दलाई लामा आज आएंगे दिल्ली

छह बजे के बाद की आत्‍महत्‍या

सुबह करीब छह बजे पड़ोसी जसविंद्र ने सुखविंदर से खुरपा मांगा था। उसने सुखविंदर चाचा और चाची के बारे में पूछा। सुखविंदर ने दिलबाग को बताया कि दोनों नातिन को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट गए हैं। इसके बाद खिड़की से खुरपा दे दिया और बंद करके अंदर चला गया। इसके बाद सात बजे मौत के बारे में सूचना मिली। पड़ोसी दिलबाग ने बताया कि सुखविंदर की बेटी नीतू का आज जन्‍मदिन था। सुबह सुखविंद्र की बहन का फोन आया कि घर पर कोई काल रिसीव नहीं कर रहा है।

घर जाकर देखा तो हैरान रह गए

दिलबाग ने जब दरवाजा खटखटाया तो कोई बाहर नहीं आया। इसके बाद छत से देखा तो सुखविंदर का शव फंदे से लटका था और बेटियों के शव कमरे में बिस्‍तर पर पड़े थे। उसने पुलिस को सूचना दी।

See also  कुंभ स्नान कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, मारे गये सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर