रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्रान्तर्गत एक युवक के ओवरब्रिज से कूद कर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामना आया। जिसे थाना के पुलिस जवानो द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया।

दरअसल बीती रात गुढ़ियारी थाना पुलिस जब रात्रि गश्त के दौरान गोंदवारा ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर उन्होंने देखा कि ओवर ब्रिज पर महिला और पुरुष खड़े थे और ब्रिज की दूसरी तरफ एक लड़का लटका हुआ है। जिसके बाद पुलिसकर्मी युवक के पास पहुंच कर पहले तो उसे समझाइश देकर वापस बुलाने का प्रयास किया। लेकिन जब मामला बिगड़ने लगा तो पुलिस जवानो ने फुर्ती दिखाते हुए युवक का हाथ पकड़ा और ब्रिज से ऊपर खींचकर युवक की जान बचाई।

मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने पारिवारिक कारणों से दुखी हो कर आत्महत्या करना चाहता था। जिसके कारण वो आधी रात को घर से आत्महत्या करने के लिए निकल गया था। हालांकि युवक के माँ बाप भी उसके पीछे पीछे वहां पहुंच गए थे लेकिन युवक माँ बाप की बातों को अनसुना कर ओवरब्रिज के दूसरी तरफ जा कर लटक गया। जहां एन वक्त पर गुढ़ियारी थाने के पुलिस जवान देवदूत बन कर पहुंचे और युवक को बचा लिया।

See also  BREAKING : छत्तीसगढ़ में 18+ वैक्सीनेशन में आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, राज्य सरकार को लगा झटका, कोर्ट ने दो दिन में नीति बनाने के दिए निर्देश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर