रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ के 31वें जिले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक दिन है, जिले के सभी लोगों को शुभकामना। पौने चार साल में हमारी सरकार ने हर वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊपर ऊठाने का काम किया है। हमारी सरकार श्रम का सम्मान करती है। हमने 85 तहसील और 6 जिले बनाए ताकि जनता और प्रशासन के बीच दूरी कम हो सके। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि नया जिला, नये तहसील बनाने के पीछे उद्देश्य यही है कि जनता से प्रशासन की दूरी कम होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कला और संगीत आगे बढ़ना चाहिए, हमारी सरकार कला-संगीत के लिए बस्तर में महाविद्यालय खोलेगी जो इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से संबद्ध होगा। हमने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क और जर्जर स्कूलों के लिए राशि की उपलब्धता सुनिश्चित की है। जल, जंगल, ज़मीन देने का काम हमने किया है। वन अधिकार पट्टा, वन संसाधन अधिकार पट्टा देने की संख्या पूरे देश में सबसे ज़्यादा हमने किया है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे। हम जो कहते हैं करते हैं।

See also  Cabinet Meeting : मंत्रिपरिषद की अहम बैठक कल, लिए जा सकते है कई महत्वपूर्ण फैसले

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी आर्ट गैलरी का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े आर्ट गैलरी का उद्घाटन प्रदेश के किया। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के इस भव्य और शानदार आर्ट गैलरी में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों को प्रदर्शनी के लिए रखा गया है। जिनमे चित्रकला, मूर्तिकला, ग्राफिक्स, क्राफ्ट एंड डिजाइन को प्रदर्शित किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर