मोहाली। पंजाब के मोहाली में 50 फीट की ऊंचाई से एक झूला (DROP TOWER) गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। घटना मोहाली फेस – 8 के दशहरा ग्राउंड में हुई है। झूले में करीब 50 लोग बैठे हुए थे। इस हादसे में 4 बच्चों सहित 7 महिलाओं को काफी गंभीर रूप से चोटें आई है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की हादसा कितना खतरनाक हुआ होगा। घटना रात करीब नौ बजे की है।

दरअसल जब झूला (DROP TOWER) ऊपर से नीचे की ओर आ रहा था, तब उस झूले का हुक तार से निकल गया, जिसके बाद झूला बेहद तेज रफ़्तार से नीचे गिर गया। घटना के बाद यहां हाहाकार मच गया। मेले में मौजूद लोगों ने घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हादसे की खबर सुनते ही एसडीएम और डीएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। मोहाली जिला प्रशासन ने भी इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रशासनिक स्तर पर अफसर अब इस मेले के आयोजन, झूलों आदि की मंजूरियों और सुरक्षा उपायों की जांच करेंगे।

See also  Mizoram Election Result 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरु, 40 सीटों पर कुल 174 उम्मीदवार मैदान में

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे 
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर