0 बौखलाई बीजेपी का सदन से वॉकआउट सरकार के पक्ष में 48 मत, सोरेन बोले बीजेपी राज्यों में गृहयुद्ध के हालात बना रही

टीआरपी ब्यूरो, रायपुर
पखवाड़े भर से झारखंड में सियासी संकट आज ख़त्म होता नज़र आया। बेजा लाभ के मामले में घिरे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खासी मशक्कत और सियासी सूझबूझ का परिचय देते हुए बीजेपी की साडी कोशिशों को नेस्तनाबूद कर दिया। मुख्यमंत्री सोरेन ने आज सदन में विश्वासमत फिर हासिल कर लिया है। भरोसा जीतते ही बीजेपी ने सदन से वॉकआउट किया। जानकारी के मुताबिक सरकार के पक्ष में 48 वोट पड़े हैं। सरकार बचते देख बीजेपी ने हंगामा खड़ा कर वॉकआउट कियाकर दिया। इसके बाद अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। इसके पहले सीएम हेमंत सोरेन विधानसभा में अपना विश्वास मत रखते हुए कहा कि विपक्ष इस प्रस्ताव को पूरा सुनें। मैदान छोड़कर बाहर न जाएं। हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं आंदोलनकारी का बेटा हूं। इनसे डरने वाला नहीं हूं। न डरा हूं और ना ही किसी को डराऊंगा। सोरेन बोले बीजेपी राज्यों में गृहयुद्ध के हालात बना रही है।

See also  Trinamool Congress bank accounts frozen: तृणमूल कांग्रेस के तीन बैंक खाते फ्रीज, 440 करोड़ रुपए पर लगी रोक, कट-मनी की जांच शुरु