गणेश विसर्जन

रायपुर। राजधानी में इस वर्ष गणेश विसर्जन झांकी का आयोजन किया जा रहा है। पिछले 2 वर्षो से कोरोना महामारी के चलते झांकियां नहीं निकल पाई थी। इस वर्ष शहर भर से झांकियां निकलेंगी, जिसे देखते हुए पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

यातायात पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गणेश झांकी रविवार को शारदा चौक से रात्रि 9 बजे रवाना होकर जयस्तंभ चौक से मालवीय रोड सिटी कोतवाली चौक से सदर बाजार मार्ग से कंकाली पारा चौक से पुरानी बस्ती थाने के सामने से लाखेनगर चौक से सुंदर नगर रायपुरा अंडरब्रिज से महादेव घाट जाएगी। झांकियों के दौरान सुगम एवं सुरक्षित यातायात संचालन के लिए पुलिस ने भारी वाहनों का शहर के अंदर प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित करते हुए कई मार्गों पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित किया गया है।

वाहनों को इन मार्गों से आवागमन करने में होगी सुविधा

1) दुर्ग-भिलाई की ओर से आवागमन करने वाले वाहन चालक – टाटीबंध से आश्रम तिराहा होकर चौबे कॉलोनी से तेलघानी नाका, रेलवे स्टेशन चौक से फाफाडीह चौक होकर शास्त्री चौक, अथवा रिंग रोड क्र. 1 से पचपेढी नाका या तेलीबांधा चौक से शहर के भीतर आवागमन कर सकते हैं।

See also  Horoscope 20 February 2023 : सूर्य की तरह चमकेंगी ये 5 राशियों का राशिफल, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

2 ) बिलासपुर की ओर से आवागमन करने वाले वाहन चालक -फाफाडीह चौक से शास्त्री चौक या फाफाडीह चौक से रेलवे स्टेशन चौक, से तेलघानी नाका चौक होकर आश्रम तिराहा से टाटीबंध चौक होकर आवागमन कर सकते हैं।

3 ) महासमुंद की ओर से आवागमन करने वाले वाहन चालक – तेलीबांधा चौक से शास्त्री चौक होकर शहर के भीतर आवागमन कर सकते हैं।
4 ) धमतरी की ओर से आवागमन करने वाले वाहन चालक – पचपेढी नाका चौक से कालीबाड़ी चौक होकर शहर के भीतर आवागमन कर सकते हैं।

अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन रहेगा प्रतिबंधित

विसर्जन झांकी में किसी भी प्रकार के अस्त्र शस्त्रों का प्रदर्शन प्रतिबंधित किया गया है। समिति के वालेंटियर्स को रिफ्लेक्टर जैकेट दिये जायेंगे। सभी झांकियों की नंबरिंग रात्रि 08:00 बजे से शारदा चौक में प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिन मूर्तियों के साथ झांकी रहेगी, केवल उन्हीं का पंजीयन कर नंबर दिया जाएगा, केवल गणेश मूर्ति के साथ झांकी में सम्मिलित नहीं किया जाएगा।

See also  डिप्टी सीएम-मंत्रियों को बंगला आवंटित, पूर्व सीएम भूपेश का भी पता बदला, जानिए, क्या हैं इनके नए पते…

सभी समितियों को निर्देशित किया गया है कि 12/09/22 तक सभी मूर्तियों का विसर्जन सुनिश्चित करें, उसके पश्चात् विसर्जन की अनुमति नहीं दी जाएगी तथा डी जे आदि के उपयोग करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

फ़िल्मी गानों पर प्रतिबंध

विसर्जन झांकी के दौरान फ़िल्मी गानों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। सभी समितियों को निर्देश दिया गया है कि उपरोक्त् निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। इस संबंध में आवश्यक व्यवस्था हेतु नगर पालिक निगम विद्युत विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है।

मदद के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

पुलिस द्वारा झांकी के दौरान व्यवस्था बनाने हेतु किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, लाठी-डंडे और विस्फोटक सामाग्रियों प्रतिबंधित रहेंगे। पूरे रूट में सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था होने पर यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9479191234, कंट्रोल रूम 9479191099, 112 पर संपर्क किया जा सकता है।

11 अगस्त की रात को आवागमन के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ये रोडमैप जारी किया है :

See also  Horoscope 15 September 2024 : इन राशि वालों को करियर में मिलेगी तरक्की, जानें क्या कहते है आपके सितारें

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर