कांग्रेस के इस ट्वीट पर भड़की भाजपा, कहा भारत जोड़ो यात्रा दरअसल आग लगाओ यात्रा है

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच बीजेपी और कांग्रेस के बीच की तल्खी बढ़ने लगी है। दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साधने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाह रही है। इस बीच एक और मामले ने तूल पकड़ लिया है।

कांग्रेस ने हाल ही में एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने खाकी हाफ पैंट में आग लगते दिखाया है। इस तस्वीर को लेकर अब बीजेपी ने अपना आक्रामक रुख दिखाते हुए कांग्रेस से इस पोस्ट को तत्काल हटाने की बात कही है।

क्या है मामला

कांग्रेस ने सोमवार सुबह एक तस्वीर पोस्ट की है इसमें लिखा है कि, ‘बीजेपी-आरएसएस की फैलाई हुई नफरत की जंजीरों से देश को आजाद करने.’ पोस्ट में आगे लिखा है, ‘एक-एक कदम अपने लक्ष्य की ओर.’ इस कोट के साथ कांग्रेस ने ‘खाकी हाफ पैंट’ की तस्वीर पोस्ट की है जिसे एक ओर से सुलगते हुए दिखाया गया है.

See also  TRP Exclusive: सही कर लें बही.खाता, नोटबंदी जैसे एक और 'बड़े फैसले' की तैयारी
https://twitter.com/INCIndia/status/1569184101638508544?s=20&t=KuHM5BpMO2bnG4skECQpuw

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेसवार्ता में कहा कि, ‘कांग्रेस लोगों को उकसाना चाह रही है इसलिए यह ट्वीट किया है। इनकी भारत जोड़ो यात्रा दरअसल आग लगाओ यात्रा है।’ इतना ही नहीं संबित ने इस यात्रा को ‘भारत तोड़ो यात्रा’ बताया है।

बीजेपी ने कांग्रेस से पूछा है कि, ‘पार्टी क्या चाहती है कि लोग एक दूसरे को आग लगा दें? कांग्रेस को तुरंत इस तस्वीर को हटाना चाहिए।’ बीजेपी ने कहा है कि यह कांग्रेस का ‘आग जलाओ आंदोलन है।’

इस प्रेस वार्ता के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस विषय में बात करने से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी इसे मुद्दा बनाना चाहती है तो इसका मतलब साफ है कि वह घबराएं हुए हैं।

See also  IPL 2024, KKR vs SRH Final : फाइनल में जरा भी चूक नहीं करना चाहेंगी दोनों टीमें, ये हो सकती है प्‍लेइंग 11

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर