BJP's Union Angry With Jabo Gothan - बीजेपी को उलटा पड़ा "जाबो गोठान खोलबो पोल" का पासा
BJP's Union Angry With Jabo Gothan - बीजेपी को उलटा पड़ा "जाबो गोठान खोलबो पोल" का पासा

टीआरपी डेस्क। गौठान संचालन में लापरवाही बरतने व शासन के विकास मूलक कार्यों में रुचि नहीं लिए जाने पर कलेक्टर संजीव झा ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर झा जिले के वनांचल क्षेत्र श्यांग पहुंचकर गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उसी दौरान उन्होंने गांव के गौठान में पहुंचकर गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट निर्माण, चारागाह क्षेत्र आदि की व्यवस्था देखी।

गौठान में वर्मी कंपोस्ट का निर्माण सहीं तरीके से नहीं होने पर कलेक्टर झा ने श्यांग गौठान के नोडल अधिकारी व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुजाता एंथोनी के प्रति नाराजगी जताई। कलेक्टर ने ग्रामीणों को शासन के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने की योजनाओं के संचालन में लापरवाही बरतने और विकास कार्यों में रुचि नहीं करने पर नोडल अधिकारी सुजाता एंथोनी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश मौके से ही उपसंचालक कृषि को दिए।

See also  CG Assembly Budget Session 2023: सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा