बंटी-बबली

रायपुर। परिवार पर बुरे साये भगाने का झांसा देकर उज्जैन से आए बंटी और बबली 75 लाख की ठगी कर फरार हो गए। अब इस मामले में FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों का सुराग लगाने में जुट गई है।

महाकाल में हुई ठगों से मुलाकात

ठगी का यह मामला राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने शातिर ठग आशुतोष और आरती के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। पुरानी बस्ती मलवाय तालाब के पास रहने वाली रेखा साहू ने बताया कि वह फरवरी 2022 में कसडोल में रहने वाली अपनी देवरानी श्यामा बाई साहू, गिरिजा बाई साहू, देवरानी की बहन लक्ष्मी बाई साहू, लिलिमा बाई बहू, संजनी साहू के साथ महाकालेश्वर उज्जैन गई थी। वहां दर्शन के दौरान एक सन्यासी आशुतोष अपने आपको गुजरात का रहने वाला तथा आरती पाटिल अपने आपको नासिक की रहने वाली बताई। दोनों ने हम लोगों की हस्तरेखाएं देखीं और बताया कि आप लोगों के घर में बुरा साया है। इस संकट भरे समय को वह बदल देंगे। दोनों ने अपना मोबाइल नंबर दिया और हम लोगों का भी मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद सभी दो दिन के बाद अपने घर वापस आ गए।

See also  रकबा बढ़ाकर किया लाखों का धान घोटाला, पुलिस ने बिचौलिए को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रेखा साहू ने बताया, रायपुर आने के बाद हम लोग आशुतोष और आरती से मोबाइल से बातचीत करते थे। मार्च 2022 में आशुतोष, आरती पाटिल कसडोल आए। मैं उस समय कसडोल में थी, वहां उन लोगों ने हवन पूजन कराया। दस दिन रुकने के बाद दोनों वापस चले गए।

गहने और रकम दुगुना करने का झांसा

जून 2022 में आशुतोष, आरती पाटिल रेखा के घर रायपुर आए। रेखा ने बताया कि एक- दो दिन रुकने के बाद मेरे पति, मेरे पुत्र लेखराज साहू के साथ कसडोल गए। वहां लगभग एक सप्ताह रुककर पूजा की और बताया कि तुम लोगों के पास जो भी सोना और नगदी रकम है, एक माह में दोगुना कर देंगे। हम लोग उनके झांसे में आकर जेवर और नगदी रकम लाल कपड़े में बांधकर आलमारी में रखवा दिए दोनों ने कहा कि एक माह बाद आलमारी खोलना तब तक सोना और रकम दोगुना हो जाएगा।

रेखा साहू ने बताया कि आशुतोष, आरती पाटिल रायपुर के घर में भी पूजा-पाठ किया। मेरा जेवर लाल कपड़े में बांधकर आलमारी के लॉकर में रखवाए और कैश को लाल कपडे में बांधकर किचन में रखे स्टील के ड्रम में रखवाए और वापस चले गए। सितंबर में फिर दोनों रायपुर आए। मैं, मेरे पति व पुत्र लेखराज साहू कसडोल चले गए। घर में छोटा बेटा तोशेष साहू था। इस दौरान आशुतोष और आरती पाटिल सोना एवं नगद रकम को लेकर भाग निकले। रेखा ने जब आलमारी देखा तो उसमें बंधे रखे लाल कपड़े में जेवर एवं रकम गायब थे। रेखा और उसके रिश्तेदारों का कुल 67 तोला सोने का जेवर और 42 लाख रुपए कुल 75 लाख 50,000 रुपए की धोखाधड़ी कर दोनों फरार हो गए।

See also  न्यायधानी की तरह राजधानी के PHQ में भी लाखों के गबन का मामला उजागर, DGP ने लिपिक को किया SUSPEND

इस तरह घर पर बुरा साया भगाने के फेर में दोनों परिवार ठगी का शिकार हो गए। रेखा की रिपोर्ट पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने धारा 420,120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही पुलिस टीम उज्जैन भेजी जा रही है।