बड़ी खबर

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक खराब होने की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

वहीं शिवपाल यादव और प्रतीक यादव मेदांता में ही मौजूद हैं। अखिलेश यादव और अपर्णा यादव अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं।

तकरीबन 82 साल के मुलायम सिंह यादव की तबीयत काफी समय से ठीक नहीं है। उन्हें जून माह में भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अभी तक अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में ही भर्ती थे।

रविवार दोपहर अचानक उनको सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। इसके बाद उन्हें तत्काल आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। जांच में पता चला कि उनका ऑक्सिजन लेवल और ब्लड प्रेशर कम हो गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  AICC ने डॉ. चरणदास महंत को सौंपी ओडिशा कांग्रेस के संगठनात्मक कार्य की जिम्मेदारी