Road Safety World Series : सचिन की इंडिया लीजेंड्स ने दूसरी बार जीता खिताब, नमन ओझा के तूफानी शतक में उड़ी श्रीलंका, फाइनल में श्रीलंका को 33 रनों से हराया
Road Safety World Series : सचिन की इंडिया लीजेंड्स ने दूसरी बार जीता खिताब, नमन ओझा के तूफानी शतक में उड़ी श्रीलंका, फाइनल में श्रीलंका को 33 रनों से हराया

रायपुर। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के फाइनल मैच में श्रीलंका लीजेंड्स को 33 रनों से हराकर दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया है। शनिवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नमन ओझा के शतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 18.5 ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 162 रन ही बना सकी।

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, जिसके कारण टीम लक्ष्य को हासिल करने में मुश्किल हुई। दूसरी ही ओवर में जयसूर्या 5 के निजी स्कोर पर आउट हुए। कप्तान तिलकरत्ने दिलशान 15 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। गुणारत्ने ने 17 गेंद में 19 रन बनाए। थरंगा 10 रन बना सके। जीवन मेंडिस 11 गेंद में 20 रन बनाए। ईशान जयरत्ने 22 गेंदों में सर्वाधिक 51 रन बनाए।

See also  मूसलाधार बारिश से नक्सलियों की आईईडी ब्लास्ट, सड़क में 8-10 फीट का बना गड्ड

इससे पहले इंडिया लीजेंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नमन ओझा के दमदार शतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए हैं। इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाज नमन ओझा ने सर्वाधिक 108 रन बनाए।

ICC T20 Rankings में सूर्यकुमार यादव का जलवा, बाबर आजम को छोड़ा पीछे
सचिन तेंदुलकर ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, लेकिन वह खुद पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। सुरेश रैना भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रहे और 2 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विनय कुमार ने नमन ओझा के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की। विनय ताबड़तोड़ 36 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 21 गेंद में 4 चौके और 1 छक्का लगाया। युवराज सिंह ने 13 गेंद में 19 रन का योगदान दिया। उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया। नुवान कुलशेखरा ने श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक तीन विकेट झटके।

See also  RAIPUR BREAKING : तेज रफ्तार होंडा सिटी कार खड़े ट्रक में जा घुसी, हादसे में बालाजी अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉक्टर डॉ. मनीष चौरसिया सहित 3 घायल, एक गंभीर

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका लीजेंड्स (प्लेइंग इलेवन): सनथ जयसूर्या, महेला उदावटे, तिलकरत्ने दिलशान (कप्तान), उपुल थरंगा (विकेटकीपर), दिलशान मुनवीरा, ईशान जयरत्ने, असेला गुणरत्ने, जीवन मेंडिस, इसुरु उदाना, नुवान कुलशेखरा, धम्मिका प्रसाद

इंडिया लीजेंड्स (प्लेइंग इलेवन): नमन ओझा (विकेटकीपर), सचिन तेंदुलकर (कप्तान), सुरेश रैना, युवराज सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, इरफान पठान, राजेश पवार, राहुल शर्मा, अभिमन्यु मिथुन, विनय कुमार

दोनों टीमें पहले संस्करण के फाइनल में भी आमने-सामने हुई थी, जहां इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रन से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया था।

इंडिया लीजेंड्स के बल्लेबाजी विभाग में उनके प्रेरणादायक कप्तान सचिन तेंदुलकर के अलावा नमन ओझा, सुरेश रैना, युवराज सिंह और स्टुअर्ट बिन्नी जैसे मैच विजेता हैं। पठान ब्रदर्स की विस्फोटक ऑलराउंडर जोड़ी- यूसुफ और इरफान बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी शानदार फॉर्म में हैं, जो विपक्षी गेंदबाजों को मुसीबत में डालेगी। टीम के गेंदबाज भले ही अपने खेले गए मैचों में ज्यादा घातक नहीं दिखे हों, लेकिन उन्होंने हर मौके पर अच्छा प्रदर्शन किया है और विपक्षी बल्लेबाजों को काबू में किया है।

See also  IND vs SL: अक्षर पटेल ने इस मामले में इन खिलाडियों को पीछे छोड़ा, सातवें नंबर पर बैटिंग कर बनाया ये रिकॉर्ड