भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चक्रवाती तूफान सितरंग को लेकर अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में एक संभावित चक्रवात सितरंग के कारण ओडिशा (Odisha) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) में अगले सप्ताह की शुरुआत में भारी बारिश होने का सम्भावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) बताया कि मौसम प्रणाली के सोमवार को तीव्र चक्रवाती तूफान में बदलने से पहले शनिवार को कम दबाव के क्षेत्र में और रविवार को गहरे दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। आपदा, बिजली और राहत कार्य से जुड़े कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने कई जिलों के निचले इलाकों से लोगों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आईएमडी ने इसके उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा में पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की ओर बढ़ने की संभावना है। चक्रवाती तूफान को सितरंग (sitrang ) नाम दिये जाने की उम्मीद है। यह नाम थाईलैंड ने सुझाया है।

See also  bjp candidate victory in falta re-poll: फल्टा में भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा की 1 लाख से अधिक वोटों से जीत, सुवेंदु अधिकारी बोले-यह तो सिर्फ शुरुआत…

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चक्रवाती तूफान सितरंग को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि, आईएमडी के अलर्ट में ओडिशा के लिए राहत भरी खबर है। अनुमान में कहा गया कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान के और तेज होने की आशंका है। रविवार देर रात तूफान तट पर पहुंच सकता है।

ओडिशा के इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने ओडिशा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। ‘सितरंग’ के प्रभाव से 23 अक्टूबर को केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और पुरी में बारिश हो सकती है। इसके अगले दिन बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, मयूरभंज, जाजपुर, कटक, खोरदा जिलों में बारिश हो सकती है।

See also  नागरिकता कानून : विरोध में धधक उठा बंगाल, ट्रेनें-बसें जलाई, हाइवे जाम

आईएमडी ने गुरुवार को कहा कि ‘सितरंग’ चक्रवात ओडिशा तट को पार करेगा और पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों की ओर बढ़ेगा। आईएमडी के भुवनेश्वर केंद्र ने कहा कि गुरुवार सुबह उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर और दक्षिण अंडमान सागर व दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में एक कम दबाव का क्षेत्र बना था। 22 अक्टूबर के आसपास इस तूफान के पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। 23 अक्टूबर को इसके बंगाल की खाड़ी पर पहुंचने की आशंका है।

24 अक्टूबर को तेज होगा चक्रवात
आईएमडी ने कहा कि 24 अक्टूबर तक पश्चिम-मध्य और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान और तेज हो सकता है। तूफान धीरे-धीरे उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ेगा। 25 अक्टूबर को तूफान के ओडिशा को छोड़कर पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर की सुबह तक के लिए कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की है।

See also  Breaking News Biporjoy Cyclone - तूफान बिपरजॉय मचाएगा कहर, अलर्ट जारी

49 किमी तक रह सकती है हवा की स्पीड
मौसम विभाग उत्तरी अंडमान समुद्र के ऊपर बन रही मौसम प्रणाली पर नजर रख रहा है। विभाग का कहना है कि हवा की स्पीड 49 किमी तक रह सकती है। ‘सितरंग’ थाईलैंड की ओर से सुझाया गया नाम है।

कोलकाता के मेयर ने की बैठक, तैयारियों की समीक्षा की
जिलों में तिरपाल, सूखे भोजन और दवाओं की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन टीम को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को राज्य सचिवालय नबन्ना में आपात बैठक बुलाई है। कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम ने आसन्न आपदा को लेकर कोलकाता नगर पालिका में एक उच्च स्तरीय बैठक की।