रायपुर कोर्ट पहुंचे कालीचरण, कहा- न्याय प्रक्रिया पर है विश्वास

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी किए जाने के मामले में तथा कथित संत कालीचरण आज रायपुर कोर्ट में पेश हुए। पेशी के दौरान कालीचरण ने पत्रकारों से कहा कि बीते दिनों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी किया था, मुझे आज भी इसका कोई अफसोस नहीं है। आगे काली माई की इच्छा…न्याय प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है और मैं उसका सम्मान करता हूं।

क्या था मामला

दरअसल बीते दिनों राजधानी रायपुर के रावणभाठा मैदान में आयोजित दो दिवसीय धर्म संसद के अंतिम दिन कालीचरण ने अपने भाषण के दौरान राष्ट्रपिता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे की जमकर तारीफ कर दी थी। बता दें कि रायपुर में धर्मसंसद के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए लाकर अपशब्द कहने वाले कालीचरण महाराष्ट्र के अकोला के शिवाजीनगर के रहने वाले हैं। भावसार समाज से आने वाले कालीचरण का असली नाम अभिजीत धनंजय सराग है। एक साधारण परिवार में जन्में अभिजीत के पिताजी धनंजय सराग की अकोला के जयन चौक में मेडिकल शॉप है।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय जेल में किया बापू की "करूणा का संचार-जेलों में सदाचार" कार्यक्रम का शुभारंभ, सप्ताह भर चलेगा कार्यक्रम