टीआरपी डेस्क। अवैध खनन मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ईडी के सामने अभी पेश नहीं हुए हैं। इस बीच अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा का सफाया हो जाएगा।

आगे उन्होंने कहा कि मुझे ईडी ने आज तलब किया है जबकि मेरा पहले से ही आज छत्तीसगढ़ में एक कार्यक्रम है। अगर मैंने इतना बड़ा अपराध किया है, तो आओ और मुझे गिरफ्तार करो। झारखंड के सीएम ने कहा कि यह पूछताछ क्यों हो रही है। आप झारखंडवासियों से क्यों डरते हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के मामले में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं ईडी, सीबीआई से नहीं डरता। भाजपा ने लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई झारखंड सरकार को अस्थिर करने अब केंद्रीय जांच एजेंसियों को उतारा है। आगे उन्होंने कहा कि हमने अभी तक कुछ नहीं किया है। जब झारखंडी अपनी चीजो पर उतरेगा, तो वो दिन दूर नहीं जहां आप लोगों को यहां छिपने का मौका भी नहीं मिलेगा।

See also  अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- "बधाई कि वो सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है….."

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर