न्यूजीलैंड को हरा 13 साल बाद फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम

खेल डेस्क। पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल में 153 का टारगेट पूरा कर रही पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया।

पाकिस्तान 13 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है। पाकिस्तानी टीम 2007 में खेले गए पहले टी-20 वर्ल्ड कप में फाइनल पहुंची थी पर जीती नहीं। आखिरी बार वह 2009 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में फाइनल पहुंची थी और खिताब भी जीता था।

आज खेले गए सेमीफाइनल में ओपनर बाबर आजम (53 रन) और मोहम्मद रिजवान (57 रन) ने ताबड़तोड़ बैटिंग की। दोनों ने 105 रन की ओपनिंग साझेदारी की। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 2 विकेट लिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने खेल इतिहास में पहली बार जीते तीन पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई