ED accused Suryakant spoke again - फंसाया जा रहा मुझे, जल्द सच सामने आएगा
ED accused Suryakant spoke again - फंसाया जा रहा मुझे, जल्द सच सामने आएगा

विशेष संवादाता, रायपुर

ED की गिरफ्त में 12 दिनों तक रहने के बाद कारोबारी और पूर्व कांग्रेस लीडर सूर्यकांत तिवारी आज कोर्ट में पेश किया गया। ED ने रिमांड ख़त्म होने के बाद उसे ईडी की स्पेशल कोर्ट में लेकर दोपहर को पहुंची थी। आज 10 नवंबर को ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी (सूर्यकांत का चाचा) और सुनील अग्रवाल की जेल अभिरक्षा पूरी होने पर ईडी ने कोर्ट के आदेश पर लेकर ए थे।

निलंबित आईएएस बिश्नोई और अन्य 2 को ईडी की एक टीम पहले कोर्ट लेकर पहुंची थी उसके पश्चात् सूर्यकांत तिवारी को ईडी की सुरक्षा में लाया गया। कोर्ट पहुंचते ही मिडिया से आरोपी सूर्यकांत ने वही घिसी पिटी लाइन बोलै जो वह आत्मसमर्पण के बाद मिडिया के सामने दोहराया था। हालांकि उसने सरेंडर के बाद ईडी की रिमांड में जाते वक्त खुद की जान को खतरा भी बताया था। लेकिन इस बार ED की 12 रिमांड में रहकर सुरक्षित कोर्ट पहुँचने का बाद जान का खतरा वाली बात नहीं दोहराई।

See also  ब्रेकिंग:नाइजीरिया समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुड़ाए गए रायपुर के तिवारी दंपती, 23 को लौटेंगे मुंबई

सूर्यकांत ने कहा उसे राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है, उसे फंसाया जा रहा है, लेकिन, जल्द ही सच्चाई भी सब के सामने आएगी। सूर्यकांत ने यह भी कहा कि उसे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। लेकिन जान को खतरा वाले सवाल पर खामोश रहा। उसके हावभाव से साफ ज़ाहिर हो रहा था कि ईडी से अब उसे कोई जानलेवा खतरा नहीं। बता दें पूर्व में आत्मसमर्पण के बाद उसने कहा था वक्त आने पर वह सब कुछ बताएगा और उसकी जान को किससे खतरा है उसका नाम भी सार्वजनिक करेगा।

फ़िलहाल स्पेशल कोर्ट में लंच टाइम के बाद तक चारों आरोपियों की रिमांड के लिए ईडी कोशिश कर रही है। अभी आईएएस समीर बिश्नोई, सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी पर ED व बचाव पक्ष के बीच स्पेशल कोर्ट में जज से रिमांड देने या जमानत देने के लिए वाद प्रतिवाद चल रहा है। सूर्यकांत के मामले पर कोर्ट तीनों आरोपियों के बाद निर्णय देगा।

See also  Shailja Will Come To Chhattisgarh - कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा लेंगी पार्टी की बैठक.