Husband turns wife's killer - पत्नी को पहाड़ी से दिया धक्का, पुलिस को बताया हादसा
Husband turns wife's killer - पत्नी को पहाड़ी से दिया धक्का, पुलिस को बताया हादसा

टीआरपी डेस्क

7 नवंबर को खल्लारी मंदिर पहाड़ी से सेल्फी लेते हुए संदिग्ध हालात में गिर कर हुई महिला की मौत मामले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है । आरोपी कोई और नही बल्कि मृतक महिला का पति ही निकला हत्यारा। आरोपी सोनू चक्रधारी उम्र 23 वर्ष ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और दर्शन कराने खल्लारी पहाड़ी पर ले गया था।

संदेह की आग में जल रहा पति सोनू को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसलिए पूरी योजना बनाकर वह मंदिर दर्शन के लिए लेकर आया और ऊंचाई से धक्का देकर पत्नी की हत्या को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपी पति ने झूठी कहानी गढ़ी और बताया कि दर्शन के पश्चात पत्नी सेल्फी लेने के बाद वापस आई ।

उसके बाद उसका पति सोनू उसे दोबारा लेकर गया और पहाडी से धक्का दे दिया। जिससे महिला की मौत हो गयी । इसका खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने सभी का बयान अलग अलग लिया । पुलिस इस पूरे मामले मे हत्या का अपराधदर्ज कर कार्यवाही कर रही है ।

See also  स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने डॉक्टरों को लगाई फटकार