आर्थिक नाकेबंदी

रायपुर। सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले आज पूरे प्रदेश में मुख्य मार्गों पर चक्का जाम करके आर्थिक नाकेबंदी की गई। 32% आरक्षण को यथावत रखने की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है, वहीं छग सर्व आदिवासी समाज के एक गुट ने खुद को इस आंदोलन से अलग बताते हुए आरक्षण को लेकर सरकार के साथ मिलकर काम करने की बात कही है।

छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर अदालत के एक फैसले के बाद अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई है। कोर्ट ने राज्य में सरकार द्वारा लागू किये गए 32% आरक्षण को अनुचित बता दिया है, जिसके बाद राज्य में कोई भी आरक्षण लागू नहीं होना बताया जा रहा है। इसी आरक्षण प्रक्रिया को बहाल करने की मांग को लेकर आदिवासी समाज ने आंदोलन छेड़ दिया है। चरणबद्ध आंदोलन के तहत सर्व आदिवासी समाज द्वारा पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी करते हुए चक्का जाम किया गया।

राजधानी में बड़े प्रदर्शन की तैयारी

सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले राजधानी रायपुर में धमतरी रोड पर चक्का जाम किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम सहित अनेक प्रमुख आदिवासी नेता और बड़ी संख्या में आदिवासी युवा भी प्रदर्शन में शामिल हुए। छग सर्व आदिवासी समाज के एक गुट के कार्यकारी अध्यक्ष बीएस रावटे ने इस मौके पर कहा कि सरकार की नीयत पर हमें भरोसा नहीं।उन्हें विधानसभा के विशेष सत्र का इंतज़ार है। समाज की मांग पूरी नहीं हुई तो राजधानी में बड़ा आंदोलन होगा। अगले चरण में 20-25 लाख आदिवासी राजधानी पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने कहा कि समाज के साथ सरकार धोखा कर रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने आदिवासी समाज को छला है।

See also  धान खरीदी पर सदन में तीखी बहस, भूपेश बघेल बोले- निजी हाथों में सौंपने की साजिश

भाजपा-कांग्रेस के आदिवासी नेता भी हुए शामिल

32 प्रतिशत आरक्षण को यथावत रखने की मांग को लेकर कोरबा के उरगा चौक में हुए चक्काजाम से कोरबा-चांपा मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग इस आंदोलन में शामिल हुए। चक्काजाम में सर्व आदिवासी समाज के कोरबा जिला अध्यक्ष सेवक राम मरावी, भाजपा विधायक ननकीराम कंवर, पूर्व कांग्रेस विधायक श्यामलाल कंवर, श्रीमती विद्या सिदार, अध्यक्ष केंद्रीय गोंड समाज, सुमन नेताम, सरोज कंवर, हरेश कंवर अध्यक्ष जनपद पंचायत कोरबा सहित विभिन्न आदिवासी समाज के संगठन प्रमुखों और जनपद पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बदलना पड़ा मोहन भगवत का मार्ग

अंबिकापुर में भी सर्व आदिवासी समाज द्वारा 32%आरक्षण की मांग को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को सरगुजा जिले के अंबिकापुर में भी बड़ी संख्या में सर्व आदिवासी समाज के द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। जहां शहर के गांधी चौक में हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने चक्का जाम कर दिया। इस प्रदर्शन के चलते सरगुजा प्रवास पर पहुंचे मोहन भागवत के रूट में बदलाव किया गया है।

See also  स्वास्थ्य मंत्री से मिले हड़ताली डॉक्टर, मांगों को जायज ठहराते हुए CM को लिखा पत्र

सरकार के साथ है यह गुट

छत्तीसगढ़ में भारत सिंह ठाकुर के नेतृत्व वाले संगठन छग सर्व आदिवासी समाज के असली और पंजीकृत होने का दावा किया जा रहा है। इस संगठन के युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन ठाकुर ने बताया कि कोर्ट के फैसले के चलते प्रदेश में आरक्षण शून्य हो गया है, जिसकी जानकारी खुद छग शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने दी है। उनके संगठन का प्रयास है कि सरकार के साथ मिलकर आरक्षण की प्रक्रिया को दोबारा लागू किया जाये। हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ हुई चर्चा में अलग-अलग राज्यों में चल रही आरक्षण की प्रक्रिया का अध्ययन करने का फैसला किया गया है। इसी के तहत विशेषज्ञों की टीम कुछ राज्यों के लिए रवाना हो रही हैं। कुंदन ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में चल रहे आंदोलन में उनका संगठन शामिल नहीं है।

आरक्षण को लेकर RTI के तहत दी गई जानकारी :

See also  तहसीलों के वर्चुअल शुभारंभ के बीच देवरी के ग्रामीण बैठ गए सड़क पर, जानिए क्या है मामला…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर