charas smuggler arrested - बाइक में घूम घूम कर कर बेचते थे चरस
charas smuggler arrested - बाइक में घूम घूम कर कर बेचते थे चरस

टीआरपी डेस्क

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। इस दौरान दोपहिया वाहन में घूम-घूम कर चरस की बिक्री करने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार करने में रायपुर पुलिस को कामयाबी मिली है।

जानकारी के मुताबिक 23.नवम्बर को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत आश्रम तिराहा स्थित अंग्रेजी शराब भठ्ठी के पास दोपहिया वाहन में सवार 02 व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ रखे हुए है तथा बिक्री करने कि फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी आजाद चौक को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

See also  CG News: छत्तीसगढ़ में टूरिज्म उद्योग मुनाफे में, सस्ता पर्यटन हुआ मुश्किल

पूछताछ में व्यक्त्यिों ने अपना नाम शिवम कौल एवं संजय मेघानी निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर पैण्ट की जेब से मादक पदार्थ चरस रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 32 ग्राम चरस, घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन एवं 02 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 75,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 333/22 धारा 21(बी) एन.डी.पी.एस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. शिवम कौल पिता सुनील कौल उम्र 22 साल निवासी न्यू सेल्स कालोनी खम्हारडीह शंकर नगर रायपुर हाल पता कार श्रृंगार आजाद चौक रायपुर।
  2. संजय मेघानी पिता रूपचंद मेघानी उम्र 46 साल पता हरिओम किराना दुकान सेक्टर 03 गली नं 04 प्रोफेसर कालोनी थाना पुरानी बस्तीर रायपुर