जयपुर। Rajasthan News: राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश से पहले कांग्रेस तैयारियों में लगी है। इसी को लेकर बुधवार को समन्वय समिति की बैठक होने वाली है। इस बैठक से ज्यादा चर्चे गहलोत और पायलट के लंबे समय बाद साथ दिखने को लेकर हो रहे हैं।

Rajasthan News: बता दें कि 25 सितंबर को कांग्रेस दल की बैठक के बाद राजस्थान कांग्रेस में सियासी संकट देखने को मिला था। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक साथ नहीं दिखे थे। सीएम गहलोत और पायलट बुधवार को एक साथ एक मंच पर दिखाई देंगे।

Rajasthan News: अजय माकन बैठक में नहीं आएंगे

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा की समन्वय समिति में प्रदेश प्रभारी अजय माकन सदस्य हैं। राजस्थान कांग्रेस में मचे सियासी बवाल के बाद माकन अपना इस्तीफा दे चुके हैं। इसलिए वे इस बैठक में शामिल नहीं होंगे।

REAS MORE-सीएम अशोक गहलोत ने किया 30 आईएएस अधिकारियों का तबादला

See also  राजीव भवन में भी कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जैसा नजारा

अजय माकन ने आठ नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चिट्ठी भेजकर राजस्थान प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, माकन का इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है।