Raipur-News-Girl-student-who-jumped-from-second-floor-fell-on-the-peon-who-came-down-to-save-her-injured
Raipur-News-Girl-student-who-jumped-from-second-floor-fell-on-the-peon-who-came-down-to-save-her-injured

रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित गुजराती विद्यालय में दसवीं कक्षा की एक छात्रा दूसरी मंजिल से कूद गई। छात्रा पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन उसे बचाने आए चपरासी के कंधे चोटिल हो गए।

Raipur News: जानकारी के अनुसार गुजराती स्कूल की एक 15-16 वर्षीय छात्रा खुदकुशी करने विद्यालय की दूसरी मंजिल पर गई थी। उसे कूदते देख अन्य सहपाठी छात्रों व लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद गार्ड व अन्य स्टाॅफ नीचे उसे बचाने का प्रयत्न करने लगे।

Raipur News: छात्रा को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन छात्रा ने दूसरे माले से छलांग लगा दी। छात्रा उसे बचाने के लिए नीचे खड़े हुए प्यून पर जा गिरी। इस घटनाक्रम में प्यून के कंधे चोटिल हो गए। फिलहाल घटना का पूरा विवरण नहीं मिल पाया है।

See also  Bihar Assembly Election Result 2020: बिहार के दिल में का बा, घंटेभर में बदल गई तस्वीर, NDA 124 और महागठबंधन 107