South Korea: दक्षिण कोरिया की हवाई सीमा में चीन (Chinese) और रूस (Russian) के लड़ाकू विमान के प्रवेश करने की खबर सामने आई है। इसके बाद दक्षिण कोरिया (South Korea), चीन और रूस के बीच तनाव बढ़ने के आसार है

दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी ने ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के हवाले से बताया कि दो चीनी और छह रूसी लड़ाकू विमानों ने बिना किसी नोटिस के दक्षिण कोरिया की हवाई सीमा में प्रवेश किया है।

सियोल के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि चीनी के H-6 बॉम्बर सुबह लगभग 5 बजकर 50 मिनट पर दक्षिणी और उत्तरपूर्वी तटों से हवाई रक्षा क्षेत्र में घुसे और बाहर निकल गए। उन्होंने कहा, कुछ घंटे बाद ये विमान जापान सागर से हवाई रक्षा क्षेत्र में फिर से दाखिल हुए। इनमें  टीयू-95 बॉम्बर और एसयू-35 लड़ाकू जेट सहित रूसी युद्धक विमान भी शामिल थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  इस देश ने बनाई प्‍लेन से भी ज्यादा स्‍पीड वाली दुनिया की सबसे तेज ट्रेन, 1000 किमी प्रतिघंटे होगी रफ्तार