मुंबईः बॉलीवुड एक्टर सलमान खान एक बार फिर से चर्चे में आ गए है। इस बार उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली (Somy Ali) ने सलमान पर गंभीर आरोप लगाए है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है, तस्वीर शेयर करते हुए सोमी ने दावा किया है की सलमान खान उनके साथ मारपीट करते थे और उन्हें सिगरेट से जलाते थे। एक्ट्रेस ने एक पुरानी तस्वीर साझा की थी लेकिन कुछ देर बाद उस फोटो को हटा दिया।

सोमी ने पोस्ट को क्यों हटाया इसकी वजह किसी को नहीं पता है। लेकिन पोस्ट को हटाने से पहले ही इसके स्क्रीन शॉट वायरल होने लगे। इस पोस्ट के जरिए सोमी ने सलमान खान को सपोर्ट करने वाली अभिनेत्रियों को भी निशाने पर लिया है। सोमी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘अभी तो बहुत कुछ होने वाला है। मेरे शो को भारत में बैन कर दिया गया और फिर वकीलों द्वारा धमकाया गया। तुम कायर आदमी हो। मुझे प्रोटेक्ट करने के लिए 50 वकील खड़े हो जाएंगे। जो मुझे सिगरेट से जलाए जाने और अब्यूज होने से बचाएंगे, जो तुमने सालों तक मेरे साथ किया।’

See also  BOLLYWOOD DESK: बॉलीवुड को भगवान गणेश पसंद है, जानें किन सितारों ने घर में स्थापित की प्रतिमा

सोमी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है – ‘उन सभी अभिनेत्रियों को शर्म आनी चाहिए, जो महिलाओं के साथ मारपीट करने वाले आदमी का समर्थन कर रही हैं। ऐसे एक्टर्स को भी शर्म आनी चाहिए, जिन्होंने इसे सपोर्ट किया। अब ये आर या पार की लड़ाई हो गई है।’ अब सोशल मीडिया पर सोमी का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर