IMD Rainfall: देश के उत्तर भारत में सभी जगह कड़ाके की ठंड पढ़ रही है तो वहीं दक्षिण के कुछ राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। (Weather Forecast) एक बार फिर से दक्षिण राज्यों में चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की असंका जताई है। IMD की मानें तो दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ निम्न दबाव का क्षेत्र अब गहरे निम्न दबाव तेज हो गया है, जिसके कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हो सकती है। चक्रवात के कारण तीनों राज्यों में तेज बारिश के साथ ही तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह चेन्नई से करीब 900 किमी दक्षिण पूर्व में बन रहा है. इसे देखते हुए तीनों राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार चक्रवात के कारण किसी भी अप्रिय घटना से निपटने और लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ की टीमों, सेना और नौसेना को अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दबाव का क्षेत्र 6 दिसंबर को रात 11.30 बजे बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में था। मंगलवार रात को यह कराईकल से 840 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व और चेन्नई से 900 किमी दक्षिण पूर्व में मौजूद था।

See also  जीरो पर आउट हुए इस टीम के सभी बल्लेबाज,जानें पूरी खबर

शाम तक चक्रवात में बदल जाएगा दबाव क्षेत्र
मौसम विभाग ने जानकारी दी है बुधवार शाम तक दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में चक्रवात में तब्दील हो जाएगा। इसके बाद यह तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों से टकराएगा। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) की बैठक में बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई थी। इस चक्रवात से देश के पूर्व तटीय हिस्से के प्रभावित होने की संभावना जताई गई है।

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के मुख्य सचिवों और पुडुचेरी के वरिष्ठ अधिकारियों ने एनसीएमसी को चक्रवाती तूफान से निपटने और इस दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए किए गए उपायों के बारे में बताया। बयान के अनुसार, एनडीआरएफ ने राज्यों के अनुरोध के अनुरुप तमिलनाडु के लिए पांच टीम और पुडुचेरी के लिए तीन टीम उपलब्ध करायी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Chhattisgarh Weather Updates-इन राज्यों में अगले दो दिनों में शीतलहर का अनुमान, बादल छंटने पर छत्तीसगढ़ में भी बढ़ेगी ठंड