BSNL 5G Service: देश में अक्टूबर से 5G सर्विस की शुरवात हो गयी है। सभी कंपनी 5G सर्विस को लोगो तक पहुंचाने में लग गए है। भारत के बहुत से राज्यों में एयरटेल और जिओ का 5g सर्विस पहुंच चूका है। इसी कड़ी में अब सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भी 5G सर्विस की शुरवात करने जा रही है। केंद्रीय और तकनिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है की 5G सर्विस को जल्द से जल्द रोलऑउट किया जायेगा। हालांकि, इसे अपग्रेड करने में 5 से 7 का महीने का समय लग सकता है।

केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने गुरुवार को CII के एक कार्यक्रम में कहा कि दूरसंचार प्रौद्योगिकी विकास कोष को 500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 4,000 करोड़ रुपये प्रति वर्ष करके नए स्टार्टप को बढ़ावा दिया जाएगा। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, अश्विनी वैष्णव ने कहा कि BSNL के 4G टेक्नोलॉजी को 5G में 5 से 7 महीनों में रोलआउट 1.35 लाख टेलीकॉम टॉवर पर कर दिया जाएगा। मंत्री ने पुष्टि की कि राज्य दूरसंचार सेवा प्रदाता द्वारा 5G सेवाएं भारत के दूर-दराज के क्षेत्रों में 5G सेवाओं का लाभ प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, जहां विशिष्ट बाजार तंत्र की सेवाएं पहुंच से बाहर रहती हैं।

See also  खबर जरा हटके : 1 लाख रुपए का नोट जारी करने की तैयारी में यह देश, ऐसे तीन नोटों से मिलेगा 1 किलो चावल

5G लॉन्चिंग पर वैष्णव ने की थी घोषणा
देश में 5G लॉन्चिंग के समय वैष्णव ने कहा था कि बीएसएनएल भी अगले साल 15 अगस्त से 5जी सेवाएं मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा था कि आने वाले 6 महीनों में, 200 से अधिक शहरों में 5G सेवाएं उपलब्ध होंगी। वहीं अगले 2 वर्षों में देश के 80-90% में 5G सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

रिलायंस जियो और एयरटेल ने कई शहरों में रोलआउट किया 5G
देश में 5G लॉन्चिंग के बाद पहले एयरटेल और फिर जियो ने भी देश के कई प्रमुख शहरों में 5G सर्विस को रोलआउट कर दिया है। एयरटेल ने दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, सिलीगुड़ी,कोलकाता, पटना और गुरुग्राम में 5G सर्विस को रोलआउट कर दिया है। वहीं जियो दिल्ली, मुंबई, पुणे, वाराणसी, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, कोलकाता, पानीपत, नागपुर, गुरुग्राम और गुवाहाटी में JIO TRUE 5G सर्विस को लॉन्च किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  New Aadhar Card : आधार कार्ड में बड़ा बदलाव! अब नहीं दिखेगा पता और जन्मतिथि, सिर्फ फोटो और QR से होगी पहचान…