बॉलीवुड स्टार एक्टर सलमान खान (Salman Khan) किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। इस बार मामला उनकी गर्लफ्रेंड से जुड़ा हुआ है। सलमान खान के अब तक के करियर में काफी अभिनेत्रियों का नाम उनके साथ जोड़ा गया है। अब भाईजान का उनकी नयी गर्लफ्रेंड पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) को लेकर काफी सुर्खियों में है। ]

जानकरी के अनुसार अभिनेता सलमान खान अपने से 24 वर्ष छोटी लड़ी को डेट कर रहे है। मामले की जानकारी देते हुए फिल्म इंडस्ट्री के इनसाइड स्कूप देने वाले उमैर संधू ने एक ट्वीट किया है। अपने इस ट्वीट में उमैर ने लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज: बीटाउन में नया कपल आया है!! मेगा स्टार सलमान खान को पूजा हेगड़े से प्यार हो गया है। सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने पूजा को अगली 2 फिल्मों के लिए भी साइन कर लिया है। दोनों इन दिनों साथ में काफी समय भी बिता रहे हैं. इस बात की पुष्टि सलमान खान के किसी बेहद करीबी ने की है।’

See also  Explosion near fashion show venue in Imphal, Manipur: मणिपुर के इंफाल में फैशन शो वैन्यू के पास धमाका, Sunny Leone करने वाली थीं शिरकत

बता दें कि सलमान खान और पूजा हेगड़े जल्द ही फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। एक्टर के फैंस इस फिल्म के लिए पहले से ही काफी एक्साइटिड थे। वहीं, अब इस खबर के सामने आने के बाद फैंस की ये एक्साइटमेंट तो मानो सातवें आसमान पर पहुंच गई है। हालांकि, दोनों की तरफ से अपने इस रिश्ते को लेकर अभी किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  मलाइका और करीना से भी ज्यादा हॉट है चुलबुल पांडे की नई मुनिया,देखें वीडियो