शाहरुख खान ने रविवार को मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। तस्वीर में देखा जा सकता है की लोग उनको पहचान न पाए इसलिए वो ब्लैक जैकेट पहने हुए है साथ ही सिर पर हुड और चेहरे पर मास्क और चश्मा लगाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि वे अपनी अपकमिंग फिल्म पठान के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। फिल्म की सक्सेस के लिए प्रार्थना करने गए थे।

मक्का में उमराह करने भी गए थे

कुछ दिन पहले फिल्म डंकी की शूटिंग पूरी करने के बाद शाहरुख खान मक्का पहुचें थे। शाहरुख ने वहां पर इस्लामी तीर्थ यात्रा उमराह की थी। सऊदी अरब के एक पत्रकार ने फोटो शेयर करते हुए कंफर्म किया था कि शाहरुख ने मक्का पहुंच कर उमराह किया। इस दौरान वो सफेद लिबास में दिखाई दिए थे।

इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख खान

बता दें कि शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्मों, ‘पठान’, ‘जवान’ और डंकी को लेकर चर्चा में हैं। 25 जनवरी को उनकी फील पठान रिलीज होने वाली हैं। इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। साथ ही उन्होंने हाल ही में साउदी अरब में फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग भी खत्म की है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी थी।  शाहरुख की चार साल पहले 2018 में जीरो फिल्म रिलीज हुई थी। इस बीच, वे ब्रह्मास्त्र और रॉकेट्री जैसी फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं।

See also  Mission Majnu Teaser Out : रॉ एजेंट का रोल निभाएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म…

पठान मूवी ट्रेलर