बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पिछले चार साल से बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में फैंस उनके कमबैक के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इतने सालो बाद अब शाहरुख खान पठान और जवान जैसी फिल्मों से कमबैक कर रहे हैं। वे अपनी फिल्मों की वजह से इन दिनों काफी चर्चा में हैं। लेकिन सवाल आता है की आखिर क्यों शाहरुख खान ने बड़े पर्दे से दूरी बनाई थी। हाल ही में एक्टर रेड-सी इंटरनेशनल फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे थे। फेस्टिवल के दौरान शाहरुख ने बातचीत में बताया कि वे बेटी सुहाना की वजह से कोई फिल्म नहीं साईन कर रहे थे।

बेटी सुहाना की वजह से थे ब्रेक पर

सऊदी अरब, जेद्दा में हुए रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो अभिनेता ने कहा कि वह अपनी बेटी सुहाना की वजह से ब्रेक पर थे। शाहरुख खान ने कहा, ‘सुहाना न्यूयॉर्क में पढ़ाई करने के लिए चली गई थी। ऐसे में आठ महीने तक उन्होंने सुहाना के फोन का इंतजार किया कि वो मुझे कॉल करेगी।’

See also  Bollywood : आखिर क्यों हो रही है बॉलीवुड की फिल्म फ्लॉप, Boycott Trend बना आफत

इसके आगे अभिनेता ने कहा, ‘एक दिन मैंने ही सुहाना को फोन मिला दिया और पूछा कि क्या अब मैं काम करना शुरू कर सकता हूं? इस पर सुहाना ने कहा, आप काम क्यों नहीं कर रहे हो? मैंने कहा, मुझे लगा था तुम न्यूयॉर्क में अकेला महसूस करोगी तो मुझे कॉल करोगी।’ शाहरुख खान को यही लग रहा था कि अगर सुहाना को अकेला महसूस हुआ तो वह उनके पास न्यूयॉर्क चले जाएंगे और इसलिए ही उन्होंने कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लिया।