HAMLA

रायपुर। सड्डू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 8 साल की बच्ची से रेप और मर्डर करने के आरोपी नाबालिग को लेकर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो सीन ऑफ़ क्राइम के दौरान लोगों ने आरोपी के ऊपर हमला कर दिया, इस दौरान बीच-बचाव कर रही पुलिस पार्टी के ऊपर भी यहां के लोगों ने हमले की कोशिश की। किसी तरह आरोपी को बचाकर पुलिस वहां से लेकर थाने पहुंची।

दरअसल यहां के लोग घटना के खुलासे के बाद से ही आक्रोश जताते हुए आरोपी के परिवार को कॉलोनी से हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच पुलिस की टीम बीएसयूपी कॉलोनी में सीन ऑफ क्राइम के दौरान आरोपी के साथ उसके घर की तलाशी लेने पहुंच गई। यहां सड्डू कॉलोनी निवासी आक्रोशित महिला-पुरुषों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। लोगों ने पुलिस पार्टी की गाड़ी के आगे बाइक गिराकर रास्ता रोका। पुलिस ने किसी तरह आरोपी को हमले से बचाया और वहां में लेकर यहां से निकल गई।
देखें VIDEO :

See also  BIG BREAKING : भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल पर हुआ हमला, समर्थकों सहित सिटी कोतवाली में धरने पर बैठे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर