बड़ी खबर

रायपुर। कुम्हारी में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज से एक मोटरसाइकिल गिरने की घटना में अनाथ हुई बच्ची को राज्य सरकार ने गोद लेने का निर्णय लिया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि

इस दुखद घटना में अनाथ हुई बच्ची अब हम सबकी जिम्मेदारी है। हमने इस बच्ची को गोद लेने का निर्णय लिया है। बच्ची की समस्त जिम्मेदारी अब सरकार की है।

बता दे कि 10 दिसम्बर को कुम्हारी चौक पर तैयार हो रहे फ्लाईओवर से एक बाइक और कार नीचे गिर गई थी। इस दुखद हादसे में बाइक सवार पति पत्नी की मौत हो गई है वहीं 1 बच्ची घायल हो गई है। वहीं दूसरी घटना में कार भी उसी स्थान पर ब्रिज से गिरी। इस हादसे में कार का एयरबैग खुलने से चालक सुरक्षित बच गया।

कुम्हारी के निर्माणाधीन फ्लाईओवर में हुए इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

See also  छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 50 नए अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर