बड़ी खबर

टीआरपी डेस्क। एक भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता के भाई और उनके रिश्तेदार के मौत की खबर सामने आ रही है। बता दें कि यह घटना दंतेवाड़ा के पेंटागांव की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार होकर बीजेपी नेता नंदलाल मुड़ामी के भाई सहदेव मुड़ामी और उनके साले अक्षय मंडावी आ रहे थे। इसी दौरान पेंटागांव के करीब एक ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें भाजपा नेता नंदलाल के भाई सहदेव मुंडामी और साले अक्षय मंडावी की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं बाइक और ट्रैक्टर को पुलिस ने जप्त कर लिया है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Lightning Wreaks Havoc : नदी किनारे चर रही 27 बकरियों की मौत! आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुआ हादसा…