टीआरपी डेस्क। Lightning Wreaks Havoc : राजधानी रायपुर से सटे नवापारा क्षेत्र के पारागांव में तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। महानदी के किनारे चर रही 27 बकरियों की मौत हो गई, जबकि 7 बकरियां घायल बताई जा रही हैं।

घटना के समय गांव के कुछ चरवाहे अपने मवेशियों को नदी किनारे ले गए थे, अचानक मौसम बिगड़ा और तेज बारिश शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जोरों की गरज-चमक के साथ बिजली गिरी और उसके संपर्क में आने से सभी मवेशी वहीं ढेर हो गए।

पशुपालक कर रहे मुआवजे की मांग

घटना के बाद जब चरवाहे और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि अधिकांश बकरियां मृत पड़ी थीं। कुछ बकरियां कराहती हुई दिखीं, जिन्हें ग्रामीणों ने तुरंत गांव लाकर प्राथमिक इलाज देने की कोशिश की पीड़ित पशुपालकों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह उनकी जीविका का एकमात्र साधन था और इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

See also  Ahmedabad Plane Crash: क्रैश साइट पर पहुंचे PM मोदी, घायलों से की मुलाकात, अमित शाह भी मौजूद, घायलों से की मुलाकात

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय राजस्व विभाग और पशु चिकित्सा टीम को जानकारी दी गई है। मौके पर पहुंचकर विभागीय अमले ने मृत मवेशियों का पंचनामा तैयार किया और घायलों का इलाज शुरू किया। सरपंच और जनपद सदस्य ने प्रशासन की आपदा राहत मद से त्वरित सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।

मौसम विभाग की चेतावनी

इस घटना के बाद मौसम विभाग ने ग्रामीण इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में भी बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। लोगों से खुले मैदान, पेड़ और नदियों के किनारे से दूर रहने की अपील की गई है।

Lightning Wreaks Havoc : पारागांव की यह घटना प्राकृतिक आपदा की भयावहता को दर्शाती है। जहां एक ओर ग्रामीणों को अपने मवेशियों की मौत से गहरा आर्थिक आघात पहुंचा है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक सहायता की तत्परता और मौसम की सटीक जानकारी भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव का एकमात्र रास्ता है।

See also  cm bhupesh baghel: रिहर्सल के दौरान CM बघेल के काफिले के लिए जा रही दो गाड़ियां आपस में टकराई, देखें तस्‍वीरें