पिछले साल बॉलीवुड की फिल्मे अपना कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन साऊथ की फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही। साऊथ की फिल्मो ने कई सारे रिकॉर्ड भी बनाये और कई सारे रिकॉर्ड भी तोड़े। बॉलीवुड की बात करें तो गिने-चुने फिल्म ही 100 करोड़ का आकड़ा पर कर पाई है। लेकिन साल 2023 के पहले महीने से ही बड़े पर्दे पर बडे़-बडे़ स्टार्स धमाल मचाने को तैयार हैं। खास बात है कि सिर्फ आने वाली साल के पहले महीने यानी जनवरी में ही शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, साउथ सुपरस्टार प्रभास, रणबीर कपूर और जॉन अब्राहम जैसे सितारों की फिल्में रिलीज होने की तैयारी में है जो फैन्स के लिए दिलचस्प और फिल्म इंडस्ट्री के लिए कड़ा मुकाबला साबित होगा। जानिए जनवरी 2023 में रिलीज होने जा रही इन सुपरस्टार्स की फिल्मों की लिस्ट।

  1. आदि पुरुष – 12 जनवरी 2023

प्रभास, सैफ अली खान, कृति सनोन, वत्सल सेठ की अपकमिंग मूवी आदि पुरुष का टीजर बीते दिनों ही रिलीज हुआ है, जो भारतीय पौराणिक कथाओं में बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है।

  1. पठान – 25 जनवरी 2023

शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण की आने वाली एक्शन फिल्म पठान का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। ये एक सुपर एक्शन पैक्ड फिल्म होगी जिसमें शाहरुख के लुक की बहुत तारीफ हो रही है।

  1. गदर 2 – 26 जनवरी 2023

गदर 2 2001 में आई सनी देओल की फिल्म गदर का सीक्वल है। इस फिल्म के लिए सनी देओल के फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। जो आने वाले साल में जाकर खत्म होगा।

  1. चकदा एक्सप्रेस – 2 फरवरी 2023
See also  राजा रघुवंशी हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘Honeymoon In Shillong’ का पोस्टर रिलीज

हालही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पूर्व इंडियन क्रिकेट कैप्टन झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग पूरी की है, जिसकी शूटिंग इस साल जून में शुरू की गई थी। चकदा ‘एक्सप्रेस का प्रीमियर अगले साल 2 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर होगा।

  1. भोला – 30 मार्च 2023

इस फिल्म में अजय देवगन, तबू, संजय मिश्रा और मकरंद देशपांडे होंगे। यह फिल्म ड्रग्स और एक बिछड़े हुए परिवार की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस मूवी में अजय देवगन, भोला का किरदार निभाएंगे, जो एक कैदी है और 10 साल तक जेल में रहने के बाद वो अपनी बेटी और अपने परिवार से मिलने जाता है।

  1. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी – 28 अप्रैल 2023

इस फिल्म में आलिया भट्ट, प्रीति जिंटा, रणवीर सिंह और शबाना आज़मी जैसे सुपरस्टार्स हैं, जिसे करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। यह मूवी एक नॉर्थ इंडियन लड़के और एक साउथ इंडियन लड़की की लव स्टोरी पर बेस्ड है।

  1. किसी का भाई किसी की जान – 21 अप्रैल 2023

सलमान खान इस साल ईद पर अपने फैंस के लिए ईदी के तौर पर अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान लेकर आ रहे है। पहले इस फिल्म का नाम कभी ईद कभी दिवाली था, जिसे विवादों में आने के बाद बदलकर किसी का भाई किसी की जान कर दिया गया।

  1. जवान – 2 जून 2023
See also  आर्यन की 'The Bads Of Bollywood Star Cast:' की फुल स्टार कास्ट से उठा पर्दा, शाहरुख भी आएंगे नजर

ये फिल्म एक आम आदमी की कहानी है, जिसे झूठे इल्जामों में फंसा दिया जाता है। ये कहानी कैसे आगे बढ़ती है और वो इंसान अपनी इन इल्जामों से खुद को निकालने के लिए क्या फैसले लेता है ये देखने वाली बात होगी। साउथ के डायरेक्टर एटली और शाहरुख खान मिलकर इस फिल्म को बना रहे हैं।

  1. इमरजेंसी – 25 जून 2023

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की वो खुद निर्देशक, लेखक और निर्माता हैं। इस फिल्म की शूटिंग इस साल जून में शुरू हुई थी, जो अगले साल 25 जून को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म के लिए कंगना ने लोकसभा सचिवालय को लेटर लिखकर संसद परिसर के अंदर शूटिंग करने की अनुमति भी मांगी थी।

  1. सत्यप्रेम की कथा – 29 जून 2023

सत्यप्रेम की कथा एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म का नाम पहले सत्यनारायण की कथा, जिसे कई विवादों के बाद बदलकर सत्यप्रेम की कथा कर दिया गया। जिसमें कार्तिक आर्यन का नाम ‘सत्यप्रेम’ और कियारा आडवाणी का नाम ‘कथा’ देसाई है। इस फिल्म में कियारा और कार्तिक दूसरी बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

  1. एनिमल – 11 अगस्त 2023

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसमें काफी एक्शन देखने को मिलेगा। इसमें रणबीर कपूर के साथ-साथ रश्मिका मंदाना, परिणीति चोपड़ा और अनिल कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगे।

  1. पुष्पा- पार्ट 2 – 17 दिसंबर 2023
See also  Bollywood Big News : अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म Bachchan Pandey का बदला नाम, अब इस नाम से होगी रिलीज़

पुष्पा का पहला पार्ट इतना हिट होने के बाद अब ‘पुष्पा-पार्ट 2’ भी सिनेमाघरों में हिट होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फिल्म साल 2023 के अंत में रिलीज होगी, जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

  1. बड़े मियां छोटे मियां – 22 दिसंबर 2023

फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार, जाह्नवी कपूर, टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म एक एक्शन पैक्ड फिल्म होगी जिसका अंदाजा तो फिल्म की कास्ट को देखकर ही लगाया जा सकता है।

  1. सैम बहादुर – 1 दिसंबर 2023

सैम बहादुर भारत के पहले फील्ड मार्शल रहे आर्मी चीफ सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। ‘इस फिल्म के टीजर में विक्की कौशल इंडियन आर्मी की वर्दी में नजर आ रहे हैं। मेघना गुलजार द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म अगले साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

  1. टाइगर 3 – 10 नवंबर 2023

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फ्रेंचाइजी फिल्म ‘टाइगर 3’ भी आने वाले साल में रिलीज होने वाली है। सलमान खान हमेशा ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करते हैं। लेकिन इस बार वो ईद के साथ साथ दिवाली में अपने फैंस को तोहफा देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।