भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज तीन जनवरी यानि की आज से शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका की टीमें 2023 में पहली बार मैदान पर उतरेंगी। टीम इंडिया की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण इस सीरीज में नहीं खेलेंगे साथ ही विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया है इसलिए ये दोनों भी श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शामिल नहीं होंगे । रोहित शर्मा वनडे सीरीज से वापसी करेंगे।

इस साल वनडे विश्व कप की मेजबानी भारत करने वाला है। बीसीसीआई और टीम प्रबंधन का पूरा ध्यान उस टूर्नामेंट पर है। प्रबंधन ने इसके लिए एक जनवरी को बैठक भी की और रोडमैप तैयार किया है। उसका ध्यान टी20 मैचों पर कम है। कोहली, रोहित और राहुल को छोटे फॉर्मेट से दूर भी रखा जा सकता है। ऐसे में हार्दिक के पास अपनी टीम तैयार करने का पूरा मौका होगा।

See also  Olympics 2024: Manu Bhaker भारत के लिए खोला खाता, शूटिंग में ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास

कब और कहा देख सकते है भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच में तीन जनवरी यानी आज खेला जाएगा। आपको बता दें की भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा और टॉस 6:30 बजे होगा। टी20 और वनडे सीरीज के लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते है। स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं। इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टारएप पर भी देखी जा सकती है।

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम मावी, ईशान किशन, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

See also  Indian Premier League 2022 : गुजरात टाइटंस टीम को लग सकता है बड़ा झटका, हार्दिक पंड्या हो सकते हैं सीजन से बाहर

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, सादीरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस, भानुका राजपक्षे, एशेन बंडारा, महीश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका, कसुन राजिथा, दुनिथ वेल्लालेज, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा।