DHARNA

रायगढ़। कारखानों और कोयला खदानों के चलते जिले में बढ़ते प्रदूषण और दुर्घटनाओं में बढ़ते मौत के आंकड़ों को लेकर गांधी प्रतिमा के पास पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। वहीं कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर उद्योगों में पर्यावरणीय नियमों का सख्ती से पालन कराये जाने की मांग की गई है।

औद्योगिक हब बन चुके रायगढ़ जिले में विकास कम, प्रदूषण का विनाश ज्यादा नजर आ रहा है। वहीं बढ़ती सड़क दुर्घटना में आये दिन मौत होने का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है। इसी के मद्देनजर गांधी प्रतिमा, रायगढ़ के पास पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति रायगढ़ के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कहा गया है कि जिले में संचालित खनन परियोजना व उद्योगों में पर्यावरणीय नियमों का पालन नही किया जा रहा है।

बढ़ते प्रदूषण के कारण दमा, सिलकोसिस, टीबी जैसी बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे हैं। वही खदान क्षेत्रों में फर्राटे से दौड़ते ओवर लोड वाहनों के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, इससे दुर्घटनायें भी लगातार बढ़ रहीहैं। संघर्ष समिति ने कलेक्टर से मांग की है कि उद्योगों में पर्यावरणीय नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाए। साथ ही ओवरलोडिंग यातायात पर अंकुश लगाने कार्रवाई की जाए।

See also  मैनपाट में बॉक्साइट खदान पर जनसुनवाई में हंगामा, ग्रामीण बोले- पर्यावरण, जल स्रोत खतरे में, तिब्बती समाज ने भी जताई आपत्ति

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर