नक्सली

श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आज सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विशिष्ट इनपुट पर, सेना और पुलिस की संयुक्त क्षेत्र नियंत्रण पार्टी ने एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरु कर दी और जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए। हथियार/ गोला-बारूद बरामद किया गया है। इसी माह राजौरी जिले के डांगरी गांव में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने पूरे जम्मू-कश्मीर में चौकसी बढ़ा दी है, जिसमें सात नागरिक मारे गए थे और 14 घायल हो गए थे।

See also  बगैर परीक्षा अब पास होंगे 10वीं के 29.94 लाख छात्र.... इस राज्य ने सभी स्‍कूलों से 9वीं क्लास के नंबर