बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन हुई गिरफ्तार... जानें क्या है मामला

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को लेकर बड़ी खबर आ रही है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें, पिछले साल राखी सावंत का एक महिला मॉडल संग विवाद सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को लेकर शिकायत भी दर्ज करवाई थी। इस मामले में अब जाकर राखी सावंत के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

jagran

आपत्तिजनक वीडियो दिखाने का आरोप

कहा जा रहा है कि राखी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला मॉडल की आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके चलते अब पुलिस ने राखी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राखी को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने इस खबर की पुष्टि की और ट्वीट किया, ‘अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।

See also  National Film Awards : शाहरुख खान को ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड ! मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के सम्मान, देखें पूरी ल‍िस्ट…
jagran

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर