Sidharth-Kiara Wedding: बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दोनों मंगलवार को शादी के बंधन में बांध गए। शादी के बाद कपल ने पहली खूबसूरत कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कियारा और सिद्धार्थ ने शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है.’ हम अपने आगे के सफर के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं।’ कियारा और सिद्धार्थ तस्वीरों में दोनों बेहद खूबसूरत के साथ-साथ खुश भी लग रहे हैं।

बता दें, शेरशाह की सेट पर कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के बाद एक दूसरे का होने को लेकर फैसला लिया। जिस फैसले के बाद कल दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की।

https://twitter.com/SidMalhotra/status/1623007642590543872?s=20&t=-_HipOdXiuy1Ck0cyZzIlQ
See also  मुख्यमंत्री भूपेश मिले केंद्रीय मंत्री पासवान से, 32 लाख मीट्रिक टन चावल उपार्जन की मांगी अनुमति