Big News

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जानकारी है कि शिक्षा अधिकारी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गये। हादसा दुलदुला के सोकोडीपा का है।

यह हादसा तब हुआ जब दुलदुला BEO मार्टिन खलको कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान कार चलाते-चलाते उनकी तबीयत बिगड़ गयी, जिसकी वजह से उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। हादसे में बीईओ की हालत गंभीर है, जिन्हें अंबिकापुर रेफर किया गया है।

कार्यालय से कुछ ही दूरी पर बीईओ मार्टिन खलको की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें दुलदुला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें अंबिकापुर को रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक उनके हाथ में फ्रैक्चर आया है, वहीं कमर में भी चोट है।

See also  Blackout In Raipur: राजधानी में घंटों बिजली गुल: कॉलोनियों में ब्लैकआउट से जनता परेशान