रायपुर : बालोद और राजनांदगांव के दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनगणना को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जनगणना को टाले जानें पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि बालोद और राजनांदगांव के दौरे पर रवाना होने से पहले रायपुर हैलिपेड में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जनगणना नहीं कराना केंद्र सरकार की नाकामी है।

उन्होंने भाजपा नेताओं को भी कहा कि वो केंद्र सरकार से मांग करें कि जनगणना हो, ताकि देश के सामने वास्तविक आंकड़ा आ सके। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश में गरीबी इसलिए बढ़ी है क्योंकि वास्तविक आंकड़े नहीं है और केंद्र सरकार जनगणना नहीं करा रही है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि CAA और NRC के चक्कर में जनगणना नहीं रोका चाहिये। मुख्यमंत्री ने रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को केंद्र सरकार से मांग कराना चाहिये, कि जनगणना करायें।

See also  OBC आरक्षण पर क्या कहते हैं सीएम भूपेश बघेल, जानने के लिए पढ़ें यह खबर

जानकारी के अनुसार भारत में 2021 में होने वाली जनगणना की तारीख 5वीं बार बढ़ा दी गई है। ऑफिस ऑफ रजिस्ट्रार एंड सेंसस ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर 30 जून 2023 तक प्रशासनिक सीमाएं फ्रीज करने के लिए कहा है। भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा जनगणना वर्ष 2021 हेतु प्रशासनिक इकाईयों की सीमाओं की फ्रीजिंग तिथि 30 जून 2023 तक बढ़ाने के निर्णय के संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने राज्य शासन के सभी विभागों, अध्यक्ष राजस्व मण्डल, समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त, समस्त पुलिस महानिरीक्षक रेंक, समस्त कलेक्टर और समस्त पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है तथा प्रशासनिक इकाईयों की सीमाओं की फ्रीजिंग तिथि 30 जून 2023 तक बढ़ाने के भारत सरकार गृह मंत्रालय के निर्णय का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

See also  Weather update: छत्तीसगढ़ समेत भारत के इन 27 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट