छत्तीसगढ़ की राजधानी में दिल को दहला देने वाली घटना, नाबालिग युवती पर गंडासे से हमला, फिर बाल पकड़कर बीच सड़क घूमाया

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के गुढियारी क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार एक शख्‍स एक नाबालिग को गंडासे से गोदने के बाद उसके बाल को पकड़कर घूमता दिख रहा है।

हैरत की बात यह है कि शख्स देर तक घायल नाबालिग के बाल पकड़कर घूमता रहा मगर कोई भी बीच-बचाव के लिए सामने नहीं आया। मगर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपित ओंकार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका अस्‍पताल में इलाज जारी है।

वहीं वारदात के बाद पकड़ने गई पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने घर की छत पर खड़े होकर खुद पर मिट्टी तेल डालकर खुदकुशी करने की धमकी दी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी ओंकार तिवारी को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  Raipur City News: नगर निगम में पंजीकृत 5 इंजीनियर 1 वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट, BPMS पोर्टल पर नहीं कर सकेंगे आवेदन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर