BIKE ME AAG

जांजगीर-चांपा। यहां के खोखरा रोड पर टीसीएल कालेज के पास अचानक चलती बाइक में आग लग गई। इस दौरान बाइक सवार ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। इस घटना में बाईक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

अब तक देश में बैट्री से चल रही गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रहीं थीं, मगर इस बार पेट्रोल चलित एक बाईक में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक बाइक में आग लगने से गांव की ओर जा रहा सवार गाड़ी छोड़कर भागने लगा, जिसको देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। बाइक सवार जांजगीर शहर से खोखरा गांव अपने घर वापस जा रहा था। वह टीसीएल गवर्नमेंट कॉलेज के पास पहुंचा ही था कि उसकी स्प्लेंडर बाइक में अचानक आग लग गई और आग पूरी बाइक में फैल गई। देखते ही देखते लोग वहां इकट्ठा हो गए। वही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लोगों को दूर रहने की समझाईश दी। कुछ देर में पूरी बाइक जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण बाइक में आग लगी थी, हालांकि इसमें किसी भी जनहानि का होना नहीं बताया जा रहा है।

See also  किसान से करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला, विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ FIR दर्ज, सहकारी बैंक का मैनेजर रहते फ्रॉड करने का है आरोप…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर