राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे

टीआरपी डेस्क। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने 14.9 किलोग्राम सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 7.89 करोड़ रुपये है। बता दें कि इतना सोना 23 महिला यात्रियों से बरामद किया गया है। इतना ही नहीं इस मामले में चार विदेशी यात्रियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

सीमा शुल्क अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 23 महिला यात्री अलग-अलग जगाओं पर 14.9 किलोग्राम सोना छुपकर ला रही थीं। अधिकारियों द्वारा पकड़े गए सोने की कीमत लगभग 7.89 करोड़ रुपये है।

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इन यात्रियों के सामान और पूरी तरह से तलाशी ली गई। जिसमें यह पाया गया कि यात्रियों ने सोने को अलग-अलग जगहों पर छुपाया था, जैसे कि जूतों में छोटे-छोटे छेद करके, पैरों के नीचे तलवे में, अपने कपड़ों में और शरीर में अलग-अलग जगह छुपाया हुआ था। गिरफ्तार किए गए सभी सूडानी नागरिक हैं।

See also  टीआरपी सबसे पहले : मनरेगा में अब 2000 रुपए ज्यादा मिलेगी मजदूरी, छत्तीसगढ़ के 19 लाख 88 हजार 36 मजदूरों को मिलेगा लाभ

सीमा शुल्क अधिकारियों ने कुल 14.9063 किलोग्राम सोना जब्त किया, जिसमें 14.415 किलोग्राम 22 कैरेट और 0.491 किलोग्राम 24 कैरेट सोना था, जिसकी कुल कीमत 7,89,43,544 रुपये है। यह विदेशी यात्री शारजाह से होते हुए हैदराबाद पहुंचे थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर