Chhattisgarh Weather Update: फरवरी का महीना समाप्त होने में अभी भी कुछ दिन बाकी है मगर दोपहर में धूप अब झुलसाने लगी है। जिसके कारण दिन के साथ-साथ रात के पारे में भी बढ़ोतरी हो रही है। गर्मी के तेवर देख कर ऐसा कहा जा सकता है कि मार्च माह में गर्मी के सितम और बढ़ेंगे।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में फिलहाल मौसम का रूख ऐसा ही रहने वाला है। बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में सरगुजा संभाग में थोड़ी गिरावट रही, मगर बाकी क्षेत्रों में विशेष बदलाव नहीं हुआ।
राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान करीब 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। सर्वाधिक गर्म जिला रायगढ़ था जहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर में 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आने वाले समय में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य से छह डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। रात में तापमान 15.8 डिग्री के साथ सामान्य रहा। यह एक दिन पूर्व की तुलना में 1.2 डिग्री कम रहा। रायपुर में दिन का तापमान 34.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं रात में यह 16.6 डिग्री रहा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.4 व न्यूनतम 19.4 और दुर्ग में यह क्रमश: 35.6 व 15.2 डिग्री दर्ज किया गया।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर
यह भी पढ़ें
- CG News : छत्तीसगढ़ में लागू हुआ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026, अधिसूचना जारी…
- TMC MP Resigns : ममता बनर्जी को लगा तगड़ा झटका, एक और बड़ा इस्तीफा
- Natural Glowing Skin Tips: क्या आप भी चाहते हैं चमकदार चेहरा? आज ही शुरू करें ये काम
- Hormuz Strait : समुद्री रास्ते पर बड़ा संकट, सरकार ने उठाया सख्त कदम
- Sawan 2026 Date: सावन में सोमवार व्रत पर बड़ा अपडेट, जानें तारीखें


