SL vs IND : पडिक्कल ने ठोका अपना पहला टेस्ट शतक, विराट कोहली के खास क्लब में शामिल हुए
SL vs IND : पडिक्कल ने ठोका अपना पहला टेस्ट शतक, विराट कोहली के खास क्लब में शामिल हुए

SL vs IND : गाले (श्रीलंका)। भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शानदार शतक लगाकर अपने टेस्ट करियर में नया अध्याय जोड़ दिया। श्रीलंका के खिलाफ गाले में खेले जा रहे टेस्ट मैच में पडिक्कल ने नाबाद शतक जड़ा और इसके साथ ही वह स्वतंत्रता दिवस पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। इस खास दिन टेस्ट शतक लगाने वाले वह पहले भारतीय हैं। स्टंप्स तक इंडिया ने 2 विकेट पर 288 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 131 और ऋषभ पंत 27 रन पर नाबाद हैं।

पडिक्कल ने बारिश के कारण खेल रोके जाने तक 147 गेंदों पर नाबाद 107 रन बनाए। उनकी पारी में नौ चौके और एक छक्का शामिल रहा। तीसरे टेस्ट में पहला शतक लगाने वाले पडिक्कल ने इस पारी के साथ टीम में नंबर-3 की जगह के लिए अपनी दावेदारी भी मजबूत कर दी है। नियमित नंबर-3 बल्लेबाज साई सुदर्शन के चोटिल होने के कारण पडिक्कल को इस स्थान पर मौका मिला था।

See also  Operation Sindoor: देर रात छत्तीसगढ़ ​सहित 8 राज्यों के 15 ठिकानों पर NIA की छापेमारी

विराट कोहली के साथ खास सूची में शामिल

स्वतंत्रता दिवस पर अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले पहले भारतीय विराट कोहली थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबले में 99 गेंदों पर नाबाद 114 रन की पारी खेली थी। कोहली की खास उपलब्धि यह भी है कि उन्होंने स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस, दोनों मौकों पर अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया है। उन्होंने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक गणतंत्र दिवस के मौके पर लगाया था।

नंबर-3 पर लंबे समय बाद शतक

पडिक्कल का शतक भारत के लिए नंबर-3 स्थान पर लंबे समय बाद आया है। इससे पहले सितंबर 2024 में चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल ने इस क्रम पर शतक लगाया था। उसके बाद भारत ने नंबर-3 पर कई बल्लेबाजों को आजमाया, लेकिन इस स्थान पर टीम को लगातार स्थिरता नहीं मिल सकी।

See also  IND vs SA 2nd Test : पहले दिन का खेल खत्म, दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 247 रन, भारतीय गेंदबाजों ने हासिल किए इतने विकेट…

पडिक्कल की हालिया फर्स्ट क्लास फॉर्म भी उनके पक्ष में रही है। उन्होंने अपनी पिछली 10 पारियों में 87.75 के औसत से 702 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। ऐसे में गाले की पारी उनके लिए टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करने की दिशा में अहम साबित हो सकती है।

राहुल के साथ बड़ी साझेदारी

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने टीम को शुरुआती साझेदारी दिलाई। जायसवाल ने 37 गेंदों पर 32 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल थे।

इसके बाद केएल राहुल ने पडिक्कल के साथ मिलकर 150 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। राहुल ने 162 गेंदों पर 77 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल रहा। हालांकि, चोट के कारण उन्हें रिटायर होना पड़ा। कप्तान शुभमन गिल इस पारी में 16 रन ही बना सके।

पडिक्कल ने इसके बाद मोर्चा संभाले रखा और बारिश के कारण खेल रुकने तक नाबाद 107 रन बनाकर भारतीय पारी को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनकी इस पारी ने न सिर्फ भारत को अहम रन दिलाए, बल्कि नंबर-3 की समस्या के बीच टीम को एक मजबूत विकल्प भी दिया है।

See also  क्रुणाल पांड्या ने रचा इतिहास, डेब्यू मैच में बनाई सबसे तेज हाफ सेंचुरी, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, छोटे भाई हार्दिक से वनडे डेब्यू कैप पाकर हुए भावुक