पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को सीबीआई ने जमीन घोटाले मामले में समन भेजा था। आज उन्हें पूछताछ के लिए सीबीआई के कार्यालय जाना था। लेकिन अब तेजस्वी यादव पूछताछ के लिए सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने सीबीआई से और समय मांगा है।

दरअसल तेजस्वी यादव की पत्नी इस वक्त दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती है। कल 12 घंटे की पूछताछ के बाद बीपी की समस्या के कारण वह बेहोश हो गई थीं। वे गर्भवती हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए तेजस्वी यादव ने सीबीआई के सामने पेश होने में असमर्थता जताई है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही इस मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवारवालों के दिल्ली और बिहार स्थित ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की थी। इनमें लालू की तीन बेटियों और राजद के नेताओं के परिसर शामिल हैं। बताया गया है कि जमीन के बदले नौकरी केस में ईडी ने यह कार्रवाई की है। ईडी ने लालू के जिन परिवारवालों के परिसरों पर छापे डाले, उनमें उनकी बेटी रागिनी यादव, चंदा यादव और हेमा यादव का नाम शामिल है। इसके अलावा जमीन के बदले नौकरी और आईआरसीटीसी केस में भी ईडी की एक टीम लालू के करीबी अबु दुजाना के पटना, फुलवारी शरीफ, दिल्ली-एनसीआर, रांची और मुंबई परिसरों पर पहुंची।

See also  Nitish-Tejashwi Meeting With Rahul At Kharge's House -खिलेगा नया सियासी गुल, दिल्ली मुलाकात बानी अहम्

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर