अमेरिका के कैलिफोर्निया में फेमस पंजाबी एक्टर अमन धालीवाल पर एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। यह घटना बुधवार सुबह 9:30 बजे की है। अमन को चोटें आई हैं और अभी वे अस्पताल में भर्ती हैं।बता दें कि हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हमले की वजह क्या थी।

अमन कैलिफोर्निया के ग्रांड ओक्स में प्लेनेट फिटनेस जिम में वर्कआउट कर रहे थे। इसी दौरान एक हमलावर चाकू और कुल्हाड़ी लेकर जिम में दाखिल हुआ और अमन पर हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर ने अमन को जकड़ लिया। वह कह रहा था- प्लीज हमारा सम्मान करो। मुझे पानी दो। मुझे पानी की जरूरत है। तुम मेरा फायदा नहीं उठा सकते।

See also  VIDEO : आरोपी को सीन ऑफ़ क्राइम के लिए घटनास्थल ले जाना पड़ा महंगा, नाराज लोगों ने आरोपी के साथ ही पुलिस पार्टी पर किया हमला

ये बातें कहने के दौरान हमलावर अमन को चाकू दिखाकर डराता रहा। इसके बाद उसने अपना हुड उतारा और इस दौरान उसका ध्यान भटका। मौका पाकर अमन ने उसे जकड़ लिया और जमीन पर पटक दिया। इसके बाद वहां मौजूद दूसरे लोगों और सिक्योरिटी गार्ड ने हमलावर को जकड़ लिया।

अमन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर है

अमन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल के तौर पर की थी। फिर उन्हें पंजाबी गीतों में जगह मिली। इसके बाद कई पंजाबी फिल्मों में काम शुरू किया। जोगिया वे जोगिया गीत में मॉडल के तौर पर आकर उन्हें काफी प्रशंसा मिली थी।