3 Idiots Sequel: राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘3 इडियट्स’ बॉलीवुड की मोस्ट आइकॉनिक फिल्मों में से एक है। ये फिल्म साल 2009 में रिलीज़ हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे। आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, बोमन ईरानी और करीना कपूर खान स्टारर इस फिल्म ने ऑडियंस को काफी इम्प्रेस किया था। वहीं फैंस काफी समय से इस फिल्म के सीक्वल की भी डिमांड कर रहे थे। वहीं अब एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से इस खबर पर अपने अजब रिएक्शन से पक्की मुहर भी लगा दी है कि ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल आ रहा है। Kareena Kapoor On 3 Idiots Sequel

करीना ने ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को किया कंफर्म
बता दें कि करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप में करीना हैरानी के साथ रिएक्ट करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में आमिर, आर माधवन और शरमन जोशी की एक प्रेस कॉन्फ्रेस में बैठे हुए की तस्वीर नजर आती है और इस पर ‘3 इडियट्स’ भी लिखा हुआ है। करीना कपूर फिल्म के हीरो आमिर खान, आर माधवन और शर्मन जोशी से बेहद खफा हैं और तीनों को फटकार लगा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बातों-बातों में 3 इडियट्स के सीक्वल की बात भी कबूल कर ली।

See also  Double XL On OTT: ऑनलाइन रिलीज हुई 'डबल एक्सएल', इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे फिल्म

3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर फैंस हुए एक्साइटेड
बता दे कि साल 2009 की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘ 3 इडियट्स’ में आमिर खान के साथ करीना कपूर भी नजर आई थीं। 55 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार 400 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में आमिर और करीना की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। वहीं फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट के बाद एक बार फिर फैंस आमिर, आर माधवन , शरमन और करीना की दमदार परफॉर्मेंस को पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं।