SUSPENDED

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद बड़ी कार्यवाही की गई है। दरअसल पुलिस निरीक्षक का शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया था । जिसमें शराब के नशे में धुत एक पुलिस निरीक्षक महिला हॉस्टल घुस गया और युवती से मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं अपहरण कर जान से मारने की भी धमकी दी । इस मामले में छात्रा आभा एक्का की शिकायत पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने निरीक्षक राकेश चौबे को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। सस्पेंशन पीरियड में निरीक्षक को पुलिस लाइन में अटैच किया गया है। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि, मारपीट करने वाला निरीक्षक राकेश चौबे ट्रैफिक मुख्यालय रायपुर में पदस्थ है। मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार इस मामले में छात्रा आभा एक्का की शिकायत पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने निरीक्षक राकेश चौबे को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। सस्पेंशन पीरियड में निरीक्षक को पुलिस लाइन में अटैच किया गया है। ट्रैफिक मुख्यालय रायपुर में पदस्थ निरीक्षक राकेश चौबे द्वारा शुक्रवार को वर्दी में आकर जबरदस्ती अंबिकापुर निवासी आदिवासी महिला के घर पर संचालित हास्टल में घुसकर शराब के नशे में युवती से मारपीट व गाली गलौज करता है, जहां पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो जाती है। हास्टल संचालिका ने बताया की निरीक्षक चौबे ने हास्टल में तोड़फोड़ भी की, इसके बाद अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए जातिसूचक गाली भी आदिवासी युवती को दी।

See also  Interstate Accused Of Theft Arrested - गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम की चोरी से ख़रीदा घर, अब गिरफ्तार