CONGRESSI ARREST

कोरबा। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किये जाने के बाद भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ कर हंगामा मचाने वाले कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भजपाइयों के लगातार आंदोलन के बाद हंगामा मचाने वालों पर यह कार्रवाई की गई।

कोरबा शहर के भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने युवक कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को आज गिरफ्तार किया है। कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के बाद युकां के नेताओं ने भाजपा कार्यालय में प्रदर्शन कर हंगामा मचाया था। इसके विरोध में भाजपाइयों ने भी काउंटर अटैक करते हुए सीएसईबी चौक पर जाम लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन दिए जाने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस घटनाक्रम के तीसरे दिन सीएसईबी पुलिस ने भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ करने के आरोप में युवक कांग्रेस के आशीष गुप्ता, मधुसूदन, जय किशन पटेल और अनिल खूंटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

See also  भिलाई स्टील प्लांट में लोहे के पाइप के नीचे दबने से महिला श्रमिक की मौत, एक गंभीर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर